MP के पंचायत मंत्री सिसोदिया का छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को ऑफर, ‘कांग्रेस छोड़ BJP ज्वॉइन करें’

Madhya Pradesh Politics: मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के बयान से वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. मंत्री शिवपुरी के दौरे पर थे, यहां उन्होंने कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भाजपा में आने का न्यौता दे दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में […]

ADVERTISEMENT

Mahendra Singh Sisodia, Madhya Pradesh, Politics, BJP
Mahendra Singh Sisodia, Madhya Pradesh, Politics, BJP
google news

Madhya Pradesh Politics: मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के बयान से वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. मंत्री शिवपुरी के दौरे पर थे, यहां उन्होंने कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भाजपा में आने का न्यौता दे दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोगों की कद्र नहीं है, इसलिए आप भाजपा का दामन थामें. टीएस सिंहदेव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तारीफ करके चर्चा में आ गए हैं, इस वजह से भाजपा नेता सिसोदिया का बयान और तूल पकड़ रहा है.