MP Weather Update: क्या मध्य प्रदेश में भी कहर बरपाएगा 'चक्रवात डाना'? मौसम विभाग ने ये बताया

'Cyclone Dana' in MP: मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि, प्रदेश के कई हिस्सों में दिवाली से पहले ही सर्दियों ने पैर पसार लिए है. इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवात डाना का भी असर देखने को मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

Cyclone DANA
Cyclone DANA
google news

'Cyclone Dana' in MP: चक्रवात डाना ने बंगाल की खाड़ी में कहर बरपना शुरू कर दिया है. ओडिशा, बंगाल और बिहार में इसका असर देखने को मिलने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवात का असर मध्य प्रदेश के भी कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है. इससे पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना जताई गई है. खास तौर पर इसका प्रभाव रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में देखने को मिलेगा. इन संभागों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.