MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन होगी आंधी-बारिश और ओले की बरसात, इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट 

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 8 मई तक बारिश, आंधी और ओले का अलर्ट, IMD ने 40 से ज्यादा जिलों के लिए चेतावनी जारी की, तापमान में गिरावट दर्ज.

ADVERTISEMENT

MP News, MP Weather Alert, MP Weather Update, MP Latest News, Madhya Pradesh News
Representational Image
Google CTA

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में अगले चार दिन, यानी 8 मई तक, मौसम का मिजाज बदला रहेगा. आंधी, बारिश और ओलों का सिलसिला जारी है. रविवार को इंदौर में रिकॉर्ड पौने 3 इंच बारिश दर्ज की गई, वहीं भोपाल समेत कई जिलों में ओले गिरे. मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए भी बारिश, आंधी और ओलों का अलर्ट जारी किया है.