MP Weather: कल से बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम? अगले 24 घंटे को लेकर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल-इंदौर समेत कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है.

point

रविवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल-इंदौर समेत कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं, लेकिन इसके साथ ही मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कि रविवार को प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा. 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? 

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो कल से बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी, जिसकी वजह से भारी बारिश देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी.

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं. हालांकि रविवार को पूरे प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश का दौर ही जारी रहेगा, कहीं भी तेज बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 

भारी बारिश की वजह से हादसे

पिछले दिनों मध्य प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिली, जिसकी वजह से कई हादसे भी हुए. कई जगहों पर जर्जर इमारतें गिरने, नदी का तेज बहाव होने, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की वजह से प्रदेश में करीब 200 लोगों की जान मानसूनी सीजन में जा चुकी है. फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलती हुई नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: MP: खरगोन में ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खोले, इसके कारण नर्मदा आ गई खतरे के निशान से ऊपर, देखें VIDEO