लाड़ली बहना योजना को लेकर नए CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा खुलासा, क्या बहनों को मिलेगी राहत
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव पावर में आने के साथ ही क्या-क्या करने वाले हैं, सभी की दिलचस्पी अब इस बात में है. लेकिन सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल लाड़ली बहना योजना को लेकर है.
ADVERTISEMENT

MP New CM, CM Mohan Yadav, New Chief Minister of Madhya Pradesh Mohan Yadav
CM Mohan Yadav Interview: मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव पावर में आने के साथ ही क्या-क्या करने वाले हैं, सभी की दिलचस्पी अब इस बात में है. लेकिन सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल लाड़ली बहना योजना को लेकर है. आज तक को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी. सीएम मोहन यादव का कहना है कि लाड़ली बहना योजना सहित जितनी भी लोकप्रिय योजनाएं भाजपा सरकार की थीं, उनको जारी रखा जाएगा और उनको जारी रखने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है.