DIG से सम्मान पा चुकीं झांसी की पहली महिला ऑटोरिक्शा ड्राइवर अनीता चौधरी की मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Jhansi News: झांसी की पहली महिला ऑटो चालक बनकर मिसाल कायम करने वाली अनीता चौधरी की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. ऑटो लेकर निकली अनीता घर नहीं लौटीं और उनका शव खून से लथपथ मिला. पुलिस इसे हादसा बता रही है, जबकि परिजन हत्या और लूट की आशंका जता रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Anita Chaudhary death case
Anita Chaudhary death case: कभी ऑटोरिक्शा पर फर्राटे भरने वाली अनीता चौधरी लोगों के लिए कौतूहल बनीं. चर्चा इतनी हुई कि सोशल मीडिया पर छा गईं. हर किसी ने इनके जज्बे की सराहना फिर डीआईजी से सम्मान भी मिला. अब उसी अनीता चौधरी की खूब से लथपथ मिले शव ने लोगों शॉक्ड कर दिया है. अनीता अपने घर से ऑटोरिक्शा लेकर तो निकली थीं पर लौटीं नहीं. उनका शव शव सुकुवां-ढुकुवां के कॉलोनी के पास मिला. इनका ऑटोरिक्शा भी कुछ दूरी पर पलटा हुआ मिला.