मुंबई से दिल्ली तक सबसे ज्यादा डिमांड वाले ‘शरबती’ की बंपर पैदावार; लेकिन किसानों को क्यों सता रहा है डर?
MP Tak Special: मध्यप्रदेश के सीहोर में इस बार शरबती गेहूं की बंपर पैदावार हुई है. 3 लाख 42 हजार हेक्टेयर एरिया में गेहूं की बोवनी की गई है, जिसमें 48 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं की मुंबई से दिल्ली तक […]
ADVERTISEMENT

sehore news Sharbati Wheat mp news bumper crop
MP Tak Special: मध्यप्रदेश के सीहोर में इस बार शरबती गेहूं की बंपर पैदावार हुई है. 3 लाख 42 हजार हेक्टेयर एरिया में गेहूं की बोवनी की गई है, जिसमें 48 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं की मुंबई से दिल्ली तक सबसे ज्यादा डिमांड है, साथ ही इस खास गेहूं को निर्यात भी किया जाता है. यही नहीं, यह सबसे ज्यादा दाम में बिकने वाली गेहूं की किस्म है. लेकिन बंपर पैदावार के साथ ही किसानों को एक डर भी सता रहा है. आखिर में गेहूं की फसल पर मौसम की मार पड़ रही है. मौसम में बदलाव के चलते कुछ हद तक फसल के उत्पादन के साथ गेहूं की चमक और क्वालिटी पर असर पड़ सकता है. इस वजह किसान डरे हुए हैं.