चोरों का दुस्साहस, मक्सी-रूठियाई रेलवे ट्रेक की चालू बिजली लाइन ही काट ले गए, चलती ट्रेनें थमी
shajapur news: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में रेलवे लाइन पर चोरों ने गजब का दुस्साहस दिखाया. चोर मक्सी-रुठियाई रेलवे ट्रेक पर चालू बिजली के तार (संपर्क तार) की चोरी कर ले गए. इसके लिए मक्सी शाजापुर के बीच चालू लाइन के तार काटे गए. जिसके कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई. यहां से चोर 68 […]
ADVERTISEMENT

shajapur news Indian Railway mp news mp crime news
shajapur news: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में रेलवे लाइन पर चोरों ने गजब का दुस्साहस दिखाया. चोर मक्सी-रुठियाई रेलवे ट्रेक पर चालू बिजली के तार (संपर्क तार) की चोरी कर ले गए. इसके लिए मक्सी शाजापुर के बीच चालू लाइन के तार काटे गए. जिसके कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई. यहां से चोर 68 मीटर का तार चुरा कर ले जाने में सफल हो गए. इसी तरह ब्यावरा के समीप दूधी के पुराने ब्रिज पर भी रेलवे के तार काटने से वहां बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे मैन रेलवे ट्रेक की लाइट भी गुल हो गई. इसके कारण ट्रेक पर आ रही इंदौर-भिंड-ग्वालियर एक्सप्रेस की अप एंड डाउन ट्रैक की गाडिय़ां खड़ी रह गईं. इस मामले में जांच के लिए आज कोटा-भोपाल के रेलवे अधिकारियों सहित क्राइम ब्रांच की टीम शाजापुर पहुुंची है. टीम द्वारा यहां पर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है.
