त्रिपुरा का निवास लगाकर CISF में भर्ती हो गए UP के अभ्यर्थी, खुलासा हुआ तो हैरान रह गए अधिकारी

CISF Case MP: मध्य प्रदेश के खरगोन में केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ट्रेनिंग के लिए यूपी के युवाओं ने लगाए फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र. जवानों को ट्रेंनिग से किया टर्मिनेट. बड़वाह थाने पर 6 युवाओं के खिलाफ जीरो पर दर्ज की एफआईआर.

ADVERTISEMENT

CISF News, CISF Bharti, CISF Training Camp, UP youth got recruited in CISF, residence certificate of Tripura, officials surprised, revealed in barwah MP, Viral News
CISF News, CISF Bharti, CISF Training Camp, UP youth got recruited in CISF, residence certificate of Tripura, officials surprised, revealed in barwah MP, Viral News
google news

CISF Case in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ट्रेनिंग कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर फर्जी तरीके से भर्ती होकर यूपी से आए छह युवाओं की पोल खुल गई है. अब सीआईएसएफ ने उनके खिलाफ टर्मिनेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय पुलिस थाने में सीआईएसएफ ने केस दर्ज कराया है. यूपी के युवाओं ने फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र लगाकर केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स में नौकरी भी हासिल कर ली. इसके बाद जब जवानों के बारे में खुलासा हुआ तो अधिकारी हैरान रह गए.