मध्यप्रदेश की 19 सीटों पर कांग्रेस कब करेगी अपने उम्मीदवारों का ऐलान, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बता दिया

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि मध्यप्रदेश की शेष बची 19 सीटों पर कांग्रेस कब अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी. इसी के साथ सीएम मोहन यादव पर भी कई राजनीतिक प्रहार जीतू पटवारी ने किए.

ADVERTISEMENT

Jitu Patwari has replaced Kamal Nath as MP Congress chief. (File Photo)
Jitu Patwari has replaced Kamal Nath as MP Congress chief. (File Photo)
Google CTA

PCC Chief Jitu Patwari: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बता दिया कि आखिर कांग्रेस मध्यप्रदेश में शेष बची 19 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कब करेगी. जीतू पटवारी का कहना है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को होगी. इसके बाद हम 18 या 19 मार्च तक मध्यप्रदेश की शेष बची रह गई सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देंगे.