छात्र नेता से लग्जरी किंग! निर्मल चौधरी की 1.20 करोड़ की Vellfire ने मचाया बवाल

राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी की नई 1.20 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली Toyota Vellfire ने उनके करोड़ों के कार कलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि छात्र राजनीति से निकले नेता की पहचान अब संघर्ष से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों से क्यों होने लगी है.

ADVERTISEMENT

निर्मल ने फिर खरीदी करोड़ों की कार
निर्मल ने फिर खरीदी करोड़ों की कार
google news

राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी किसी सियासी बयानबाजी को लेकर नहीं बल्कि उनकी नई और बेहद कीमती लग्जरी कार Toyota Vellfire को लेकर हो रही है. इस कार की कीमत और निर्मल चौधरी के लाइफस्टाइल ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.