Lok Sabha Election: कौन हैं प्रवीण पाठक, जिन्हें सबसे आखिर में ग्वालियर से कांग्रेस ने दिया टिकट?

ग्वालियर से कांग्रेस ने प्रवीण पाठक को उम्मीदवार बनाया है. आइए जानते हैं प्रवीण पाठक कौन हैं, और कांग्रेस ने उनके ऊपर ये बड़ा दांव लगाया है.

ADVERTISEMENT

Praveen_Pathak
Praveen_Pathak
google news

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. एमपी को लेकर कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के प्रत्याशियों के नाम चौंकाने वाले हैं. कांग्रेस ने ग्वालियर, मुरैना और खंडवा में उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, इसके साथ ही प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है. ग्वालियर से कांग्रेस ने प्रवीण पाठक (Praveen Pathak) को उम्मीदवार बनाया है. आइए जानते हैं प्रवीण पाठक कौन हैं, और कांग्रेस ने उनके ऊपर ये बड़ा दांव लगाया है.