हर कदम पर पति दिग्विजय सिंह का साथ देने वाली अमृता सिंह क्यों हैं चुनावी मैदान से दूर?
MP Election 2023: पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज राजनेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की पत्नी अमृता सिंह (Amrita Singh) इस बार विधानसभा चुनाव के मैदान से पूरी तरह से नदाराद हैं. अमृता सिंह राजनीति में भी पति दिग्विजय सिंह के कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती हुई नजर आती हैं. उन्होंने राहुल गांधी की […]
ADVERTISEMENT

MP Election 2023: पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज राजनेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की पत्नी अमृता सिंह (Amrita Singh) इस बार विधानसभा चुनाव के मैदान से पूरी तरह से नदाराद हैं. अमृता सिंह राजनीति में भी पति दिग्विजय सिंह के कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती हुई नजर आती हैं. उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों (MP Vidhansabha Chunav) से उन्होंने दूरी बनाई हुई है, जिसकी चर्चा की जा रही है.
इस बार दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) राघोगढ़ से चुनावी मैदान में हैं. वहीं उनके भाई लक्ष्मण सिंह भी चाचौड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं. जयवर्धन सिंह की पत्नी सृजाम्या सिंह पति के लिए चुनाव प्रचार करती नजर आईं, लेकिन उनकी सास और दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने चुनावी सभाओं में हिस्सा नहीं लिया है.
ये भी पढ़ें: मदन कुशवाहा के सिंधिया को छोड़ कांग्रेस में आने से BJP को क्या होगा नुकसान?
राजनीति में देती हैं पति का साथ
अमृता राय राजनीति की कुशल रणनीतिकार हैं, लेकिन चुनाव से दूरी ने उन्हें चर्चाओं में ला दिया है. दिग्विजय सिंह जब भोपाल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़े थे तब भी अमृता ने ही वॉर रूम की कमान संभाली थी. दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा के वक्त अमृता राय ने भी पदयात्रा की थी. पति-पत्नी ने साथ-साथ नर्मदा यात्रा की थी.
यह भी पढ़ें...
ये भी पढ़ें: MP Elections: ‘राजा-महाराजा भी बिक जाएंगे सपने में नहीं सोचा था’ दिग्विजय ने याद दिलाया 2020
शादी आई थी चर्चाओं में
दिग्विजय सिंह और अमृता ने 2015 में शादी की थी. दोनों की यह दूसरी शादी है. शादी के समय दिग्विजय की उम्र 68 साल थी, जबकि अमृता सिंह 44 साल की थीं. उम्र में 24 साल के अंतर को लेकर उनकी शादी काफी चर्चाओं में रही थी. राघोगढ़ रियासत के राजा दिग्विजय ने जब अमृता से शादी का फैसला किया, तब उनकी काफी आलोचना भी हुई थी.
कौन हैं अमृता सिंह?
अमृता सिंह मशहूर पत्रकार रही हैं.मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव से नदारद रहने से वे फिर सुर्खियों में हैं. अमृता सिंह किसानों के मुद्दों को लेकर अक्सर आवाज़ उठाती रहती हैं. किसानों के मुद्दे पर अमृता अक्सर सरकार को घेरते हुए नजर आती हैं.
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में फंस गई हैं BJP के इन दिग्गजों की सीटें, अगर हारे तो क्या कैरियर खत्म?