सीएम मोहन का बड़ा ऐलान: कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता, प्रमोशन पर भी आ गई बड़ी खबर

CM Mohan Yadav Big Announcement: भोपाल से बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों के DA में 5% बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिलेगा. एरियर का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 तक 5 किस्तों में होगा. प्रमोशन को लेकर भी जल्द बड़ा फैसला संभव है. महंगाई से राहत और तरक्की दोनों का भरोसा एक साथ.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

CM Mohan Yadav Big Announcement: भोपाल में एक बड़े ऐलान के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को राहत की बड़ी सौगात दी है. राजपत्रित अधिकारी संघ के सम्मेलन में सीएम ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अब प्रदेश के करीब 7.30 लाख सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है, जो केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर होगा.