MP में रह रहे 228 पाकिस्तानी नागरिकों का अब क्या होगा? आज है भारत छोड़ने का अंतिम तारीख

Pakistani Living in MP: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं. मध्य प्रदेश में 228 पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है.

ADVERTISEMENT

terrorist attack in pahalgam,pakistan,india pakistan tension,terror attack in pahalgam
MP News
Google CTA

Pakistani Living in MP: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान की कायराना हरकत के लिए पांच कड़े फैसले लिए. उन फैसलों में एक फैसला था भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द और उनकी वतन वापसी. 24 अप्रैल को ही विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स(पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट कर भी इसकी जानकारी दी थी. ऐसे में मध्य प्रदेश में 228 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे है जिनके लिए बस कुछ चंद घंटे ही बचे है क्योंकि सरकार के दिए हुए निर्देश के हिसाब से आज यानी 27 अप्रैल पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अंतिम तिथि है.