MP: SDM पर महिला के आरोप, हर रोज 15-20 वीडियो कॉल और डर्टी बातें, पत्नी की तरह रखा फिर पलटे

महिला राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में रहने वाली है. महिला का आरोप है कि भोपाल कलेक्टोरेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने उसे प्रेम का झांसा देकर शोषण किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

महिला का आरोप- एसडीएम ने मामले को खत्म करने के लिए समझौते का बनाया दबाव.

point

एसडीएम का आरोप- महिला आपराधिक प्रवृत्ति की, पैसे के लिए ये सब कर रही.

हरियाणा के बाद मध्य प्रदेश के एक एसडीएम की चर्चा जोरों पर है. मामला अनैतिक संबंध, डर्टी वीडियो कॉल, झांसा देकर अश्लील कृत्य समेत कई आरोपों से जुड़ा हुआ है. मामले में मानवाधिकार आयोग और एसपी के पास महिला आवेदन लेकर पहुंची है. महिला का कहना है कि थाने में मामला दर्ज करने से इनकार करने पर उसने मानवाधिकार आयोग और एसपी का दरवाजा खटखटाया है.