चंद्रबाबू नायडू ने जब किया डबल धमाल, साउथ से किया खेल, ऐसे हिलाई दिल्ली

चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट स्कैम में 52 दिन जेल में रहना पड़ा. इस गिरफ्तारी ने उन्हें विवादों में ला दिया, लेकिन उन्होंने इसे अपने राजनीतिक कौशल से भुनाया. मार्च 2024 में, उन्होंने एनडीए में वापसी की और बीजेपी, पवन कल्याण की जनसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा.  

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू का नाम भारतीय राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी रणनीतियों और सटीक फैसलों से राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है. कांग्रेस से अपने सफर की शुरुआत करने वाले नायडू ने समय के साथ खुद को बदला और आज वह आंध्र प्रदेश में सत्ता का केंद्र और केंद्र में किंगमेकर की भूमिका निभा रहे हैं.