DK शिवकुमार के भाई ने मांगा अलग देश, खड़गे ने डांट कर कराया चुप, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी जब भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तब डीके सुरेश ने भारत तोड़ो जैसी बात कर दी. मामला संभालने के लिए खरगे ने देश की एकता के लिए पार्टी लाइन से ऊपर उठकर स्टैंड लिया लेकिन सुरेश ने बीजेपी को बड़ा मौका थमा दिया है,

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

DK Suresh: निर्मला सीतारामन ने बीते 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश किया. उम्मीदों से उलट बजट में न कुछ सस्ता हुआ , न महंगा. न टैक्स घटाया, न बढ़ाया. कांग्रेस नेता डीके सुरेश से जब पूछा गया कि, बजट पर आपका क्या रिएक्शन हैं, तो उन्होंने बयान दे दिया कि, दक्षिण भारत के राज्यों का पैसा उत्तर भारत जा रहा है. दरअसल डीके सुरेश ये कह रहे थे कि दक्षिण भारत के साथ अन्याय हो रहा है लेकिन बयान देते देते इतने क्रांतिकारी हुए कि, अलग दक्षिण देश की मांग कर डाली.