अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा में शपथ लेने के बाद सबसे पहले किया ये काम, अब वीडियो हो रहा है वायरल
Anant Singh video: मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने बेऊर जेल से लाए जाने के बाद विधानसभा में शपथ ली. शपथ पूरी होते ही वे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट तक पहुंचे और उनके पैर छुए. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी.

Anant Singh shapat grahan: बिहार में मंगलवार को मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली. इस बीच शपथ ग्रहण से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शपथ पूरी करने के बाद अनंत सिंह अपनी सीट से आगे बढ़ते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट पर पहुंचकर उनके पैर छूते हैं. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार उन्हें आशीर्वाद देते नजर आते हैं.
आपकाे बता दें कि शपथ लेने के लिए अनंत सिंह को बेऊर जेल से विधानसभा भवन लाया गया था. विधायक पद की शपथ लेने के बाद वे तुरंत वापस जेल के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे. वहीं, विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.
वायरल हो रहे इस वीडियो
दरअसल, शपथ लेने के बाद अनंत सिंह मुस्कुराते हुए सीधा सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले सीएम के पैर छुए और फिर हाथ जोड़ते हुए नीतीश कुमार से उनका हालचाल पूछा. वीडियो में सीएम नीतीश उन्हें आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी उनका हाल चाल पूछा. इस पर उन्होंने कुछ जवाब भी दिया. इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी भी वही मौजूद थे. वायरल वीडियो में दोनों को बातचीत करते दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें...
यह पढ़ें: मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को इस अंदाज में ली शपथ, देखें वीडियो
यहां देखे वायरल वीडियो
इस बीच शपथ ग्रहण के पूरे होने के बाद विधानसभा के बाहर अनंत सिंह ने पत्रकारों से भी बात की. उन्होंने कहा कि मुझे कोर्ट से न्याय मिलेगा. इसके साथ ही ये भी कहा कि विपक्षी क्या बोलेगा, उसके बोलने के लिए कुछ बचा है? गौरतलब है कि अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी.उन पर चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप लगा है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही वो जेल में हैं.
यह भी पढ़ें: Anant Singh: शपथ लेने के बाद सामने आया अनंत सिंह का नया वीडियो, दुलारचंद हत्याकांड पर कही ये बात










