Maharashtra News : 2 मासूमों का शव कंधे पर लेकर रोते हुए कीचड़ में 15 KM चलने को मजबूर क्यों हुए माता-पिता

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के ये तस्वीर बहुत चिंताजनक है. अपने दो बच्चों के शव कंधे पर रखकर अस्पताल में घर जाने को मजबूर हुए इस कपल की कहानी सोचने पर मजबूर कर देगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

ये वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

point

लोग सिस्टम और सरकार के प्रति आगबबूला होकर रिएक्शन दे रहे हैं.

महाराष्ट्र (Maharshtra news) के गढ़चिरौली (gadchiroli Video) जिले के अहेरी तहसील से एक हृदय विदारक वीडियो सामने आया है. इसमें पति-पत्नी अपने दो बच्चों का शव कंधे पर लेकर रोते-बिलखते जा रहे हैं. कहीं कीचड़ तो कहीं झाड़ियों को पार करता हुआ ये बेबस कपल कंधे पर वो बोझ उठाए हुए हैं जो दुनिया का सबसे भारी बोझ कहा जाता है. ये कपल दोनों बच्चों के शव को लेकर अस्पताल से 15 किमी दूर अपने घर जा रहा है.