Karnataka Congress Bhavan Dispute: राहुल गांधी का विजन, डीके शिवकुमार का प्लान… लेकिन 'कांग्रेस भवन' पर क्यों मचा बवाल?

Karnataka Congress Bhavan Dispute: कर्नाटक में कांग्रेस 100 नए ‘कांग्रेस भवन’ बनाकर संगठन को मजबूत करने की तैयारी में है, जिसे राहुल गांधी के विजन और डीके शिवकुमार के मिशन के तौर पर देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
राहुल गांधी
Google CTA

Karnataka Congress Bhavan Dispute: देश के बड़े हिस्से में कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन गंवा चुकी है लेकिन कर्नाटक ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस ने मेहनत से खोई जमीन वापस पाई. जब जमीन वापस पाई तो बड़ा प्लान बना कि कर्नाटक में चप्पे-चप्पे पर कांग्रेस के भवन बनेंगे. संगठन को लेकर राहुल गांधी के विजन, डीके शिवकुमार के मास्टर स्ट्रोक से कर्नाटक में 100 कांग्रेस भवन बनाने के प्लान पर तेजी से काम चल रहा है. हो सकता है अगले महीने से आधारशिला रखने का काम शुरू हो जाए.