Bihar Weather Update: कोहरा गायब, दिन के समय निकल रहा धूप...बिहार में बदल गया मौसम! जानें 19 फरवरी का वेदर रिपोर्ट

Bihar weather today: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है. 19 फरवरी के वेदर अपडेट के अनुसार राज्य में कोहरे का असर लगभग खत्म हो गया है और दिन के समय तेज धूप निकल रही है. राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. जानिए बिहार का पूरा वेदर रिपोर्ट और अगले दिनों का पूर्वानुमान.

Bihar temperature today
Bihar temperature today
social share
google news

Bihar Weather Forecast: बिहार में अब मौसम पूरी तरह बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब राज्य से धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव कम हो रहा है और अभी ही दिन के समय लोगों को धूप सताने लगी है. हालांकि राज्य के कई इलाकों में सुबह और रात के वक्त अभी भी हल्की-हल्की ठंड है लेकिन दिन आते-आते धूप की वजह से लोगों को महसूस नहीं हो रही है. इसके अलावा अब कोहरा भी राज्य के गिने-चुने इलाकों में देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है और अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

बीते 24 घंटों का हाल?

बीते 24 घंटों के हाल की बात करें तो राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम सामान्य रहा. कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि सुबह के समय हल्की ठंड बनी रही. राज्य में सबसे अधिक तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान कुछ स्थानों पर 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. राजधानी पटना सहित अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य और साफ बना रहा.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 19 फरवरी को पूरे बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा. आसमान साफ रहने की संभावना है और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी. उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक सभी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और लोगों को किसी प्रकार की मौसम संबंधी परेशानी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें...

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का मौसम

अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम स्थिर रहने की संभावना है. तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी का असर थोड़ा बढ़ सकता है, जबकि रात का तापमान सामान्य बना रहेगा. मौसम का यह पैटर्न फरवरी के अंत तक जारी रहने की संभावना है.

यह खबर भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा: 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर एग्जाम देने पहुंची छात्रा, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR

    follow on google news