Shesh Bharat: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की आहट, DK की दिल्ली मीटिंग से बढ़ा सस्पेंस, एक बयान से गरमाई राजनीति

Karnataka Politics: कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान तेज हो गई है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी के साथ हुई 45 मिनट की गुप्त मुलाकात ने नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

karnataka politics
karnataka politics
Google CTA

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कुर्सी पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इस पूरे सियासी ड्रामे के केंद्र में हैं राज्य के ट्रबलशूटर कहे जाने वाले डीके शिवकुमार, जिनकी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई एक मुलाकात ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है.