बिहार में अब खत्म हो जाएगी शराबबंदी? होली से पहले NDA के अंदर ही उठी समीक्षा की मांग, क्या सहयोगियों के आगे झुकेंगे नीतीश कुमार?

Bihar liquor ban news: बिहार में 9 साल से लागू शराबबंदी कानून पर फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. होली से पहले नीतीश कुमार की सरकार पर NDA सहयोगियों का दबाव बढ़ रहा है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर समीक्षा की मांग उठने से राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं.जानिए शराबबंदी पर ताजा राजनीतिक अपडेट और संभावित बदलाव.

ADVERTISEMENT

Bihar liquor ban news
बिहार में शराबबंदी की समीक्षा को लेकर उठ रही मांग
google news

बिहार में पिछले 9 सालों से लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. चर्चा इस बात की है कि क्या होली से पहले नीतीश सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि विपक्षी दलों के अलावा अब एनडीए (NDA) के सहयोगी दलों ने भी खुलकर शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग शुरू कर दी है.