वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर कोच का पहला लुक आया सामने, एयरप्लेन के इंटीरियर को दे रहा टक्कर
Indian रेलवे दिसंबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर कोच लॉन्च करने जा रही है, जिसमें हवाई जहाज के केबिन जैसी शानदार इंटीरियर सुविधा होगी.
ADVERTISEMENT

Vande Bharat Express: इंडियन रेलवे तेजी रफ्तार के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. इस विकास की सबसे प्रमुख पहचान बन चुकी है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन. अभी तक यह ट्रेन केवल चेयर कार सुविधा के साथ चल रही है, जो इसे भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन बनाती है. लेकिन अब भारतीय रेलवे ने वंदे भारत के स्लीपर कोच को भी धरातल पर लाने की योजना बनाई है और इसके दिसंबर 2024 तक पटरी पर आने की संभावना है.