India Pakistan Tension: राजस्थान, पंजाब समेत भारत के 32 एयरपोर्ट 14 मई तक बंद, देखें पूरी लिस्ट

इनमें राजस्थान के 5 एयरपोर्ट शामिल हैं. इनमें बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, किशनगढ़, उत्तरलाई हैं. इधर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं ताकि एयरपोर्ट बंद होने से फंसे लोगों को वहां से निकाला जा सके.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते सुरक्षा के मद्देनजर 32 हवाई अड्‌डों को देश के 32 हवाई अड्‌डों को बंद करने का फैसला किया गया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने एयरमैन को नोटिस (NOTAM) की एक सीरीज जारी की है. इसमें, उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी सिविल उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है.