लव मैरिज के 24 घंटे बाद टूटा पवित्र रिश्ता, पति की नौकरी के बारे में पता चलते ही पत्नी ने लिया अलग रहने का फैसला!
पुणे में एक कपल ने शादी के सिर्फ 24 घंटे के भीतर आपसी सहमति से तलाक ले लिया. शादी के बाद पति की नौकरी और भविष्य को लेकर मतभेद सामने आए, बिना किसी झगड़े या आरोप के दोनों ने शांति से अलग होने का फैसला किया.
ADVERTISEMENT

marriage
शादी के बाद जीवन नई शुरुआत होती है. घर में खुशियां होती हैं, सपने बुने जाते हैं और फ्यूचर की प्लानिंग बनती है. लेकिन पुणे में एक शादी ऐसी हुई जो सिर्फ 24 घंटे में टूट गई. एक दिन भी पूरा नहीं हुआ और पति-पत्नी ने अलग होने का फैसला कर लिया. न कोई झगड़ा हुआ, न शोर-शराबा और न ही कोई आरोप. बस दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और दोनों समझ गए कि साथ चलना मुश्किल है. यह पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे से आया है.