पहलगाम हमले के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले - चौकीदार जिम्मेदार, सिंधु का पानी रोके तो जाएगा कहां...

Swami Avimukteshwarananda on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है और चौकीदार की भूमिका पर सवाल खड़े किए. वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हमले के लिए जनता को जिम्मेदार ठहराया, जिससे विवाद और गहराया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Google CTA

Swami Avimukteshwarananda on Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. पहलगाम की जो खूबसूरत घाटी जो अपने सौंदर्य के लिए जानी जाती है , वो उस दिन खून से लथपथ हो गई. आतंकवादियों ने वहां आए पर्यटकों से धर्म पूछकर गोली मारा था. घटना के बाद ही भारत सरकार भी एक्शन में आई. सोशल मीडिया पर और अन्य जगह लोग तरह-तरह के बयानबाजी कर रहे है. कोई कह रहा है सुरक्षा में चूक हुई तो कोई सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है.