पहलगाम अटैक पर आया डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान, बोले – 'बुरा हमला था लेकिन भारत...'

Donald Trump First Statement on Pahalgam Attack: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे "बहुत बुरा" करार दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Donald Trump First Statement on Pahalgam Attack: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे "बहुत बुरा" करार दिया. ट्रंप ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा नया नहीं है, यह कई सौ साल पुराना विवाद है, लेकिन भारत और पाकिस्तान मिलकर इसे सुलझा सकते हैं. पहलगाम अटैक के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर कैमरे पर यह पहला बयान दिया है, इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पहलगाम अटैक की कड़ी निंदा की थी और इस घटना को लेकर पीएम मोदी से भी बात की थी.