लिव-इन वाले बयान पर अनिरुद्धाचार्य को सुनाई थी खरी-खरी, प्रेमानंद महाराज से वीडियो को जोड़ने पर भड़कीं खुशबू पाटनी

Khushboo Patani Viral Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव इन रिलेशनशिप वाले बयान पर खूब विवाद हुआ था. इस पर महिलाओं ने उनका जमकर विरोध किया. वहीं, एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का भी इस पर रिएक्शन आया था. हालांकि, उनके इस बयान को कई लोगों ने प्रेमानंद महाराज से जोड़ दिया था. इसे लेकर अब खुशबू ने वीडियो जारी कर सफाई दी है.

ADVERTISEMENT

Khushboo Patani
खुशबू ने वीडियो में दी सफाई
google news

Khushboo Patani Viral Video: प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो खूब शेयर की जाती है. लेकिन पिछले दिनों वे उनके एक बयान से विवाद हो गया. दरअसल, उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं लड़कियों को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तो देशभर में जगह जगह उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा. खासकर महिलाओं और लड़कियों उनका जमकर विरोध किया. इसी बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने भी कथावाचक इस बयान पर उन्हें खरी खरी सुनाई. लेकिन लोग उनके इस बयान को प्रेमानंद महाराज से जोड़कर देखने लगे और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई.