महाराष्ट्र: भांडुप BEST बस हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागते दिखे लोग
Mumbai Bus Accident: महाराष्ट्र के भांडुप में सोमवार रात एक खौफनाक हादसा हो गया, जब एक खाली BEST बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई. इस दर्दनाक टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 गंभीर रूप से घायल हैं. अब इस हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Bhandup Bus Accident
Mumbai Bus Accident: महाराष्ट्र के भांडुप में साेमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रात के करीब 9:30 बजे एक खाली बेस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई. ऐसे में मौके पर देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. इस भीषण टक्कर में 3 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही या अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.