चर्चित चेहरा: राजीव गांधी का एक फैसला अटल बिहारी वाजपेयी के लिए बन गया जीवनदायक
Rajiv Gandhi and Atal Bihar Vajpayee: यह लड़का एक दिन भारत का प्रधानमंत्री बनेगा, कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी की थी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने, जब अटल बिहारी 1957 में चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे थे. अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी में विपक्ष के नेता रहने के बावजूद प्रधानमंत्री राजीव गांधी और प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पसंदीदा रहे. काम ऐसा किया कि पंडित नेहरू की भविष्यवाणी सच साबित करके दिखा दी.
ADVERTISEMENT

Atal Bihar Vajpayee: यह लड़का एक दिन भारत का प्रधानमंत्री बनेगा, कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी की थी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने, जब अटल बिहारी 1957 में चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे थे. अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी में विपक्ष के नेता रहने के बावजूद प्रधानमंत्री राजीव गांधी और प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पसंदीदा रहे. काम ऐसा किया कि पंडित नेहरू की भविष्यवाणी सच साबित करके दिखा दी. एक नहीं, दो नहीं, तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने. नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक का जमाना देखा. रिश्ते ऐसे बनाए कि कहानी बन गई, जिसे बीजेपी बताती नहीं, ढूंढने से मिलती है. अटल बिहारी एक ऐसी राजनीतिक परंपरा से ताल्लुक रखते थे, जिसमें राजनीतिक विरोधियों के लिए सम्मान और मानवीय मर्यादा का ख्याल रखा जाता था. शायद इसलिए उन्होंने इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा. लेकिन इस पर भी समय-समय पर बीजेपी सवाल उठते रहे. बुधवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की 100वीं जयंती मनाई गई, इस मौके पर चर्चित चेहरा में कहानी पोखरण में परमाणु टेस्ट कर दुनिया हिला देने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की.
