Explainer: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग क्यों? विस्तार से समझिए

लद्दाख में 24 सितंबर 2025 को शांतिपूर्ण आंदोलन हिंसक हो गया. लोग लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने, छठी अनुसूची में शामिल करने, दो लोकसभा सीटों और आदिवासी दर्जे की मांग कर रहे हैं. छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग क्यों...इस एक्सप्लेनर में जानिए.

ADVERTISEMENT

Ladakh protest 2025, Ladakh sixth schedule demand, Ladakh full statehood, Sonam Wangchuk Ladakh agitation, Violence in Ladakh
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठ रही है. प्रदर्शन और आमरण आनशन से आगे 24 सितंबर को युवा सड़कों पर उतर गए. विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग घायल हो गए. आंदोलनकारियों ने लद्दाख विकास परिषद और बीजेपी दफ्तर को आग के हवाले का दिया.