Charchit Chehra: धुरंधर से 50 साल के अक्षय खन्ना को मिला जबरदस्त कमबैक, ऐश्वर्या-करिश्मा के साथ लव स्टोरी की हो रही खूब चर्चा

Charchit Chehra: 50 साल की उम्र में अक्षय खन्ना ने धुरंधर और छावा जैसी फिल्मों के दम पर जबरदस्त कमबैक किया है. धुरंधर में कुछ मिनट की एंट्री ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है, जहां फैंस उनके रहमान डकैत वाले लुक, इंटेंस एक्टिंग और वायरल FA9LA सीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में आज जानेंगे अक्षय खन्ना के जिंदगी के अनसुने किस्से.

ADVERTISEMENT

Akshaye Khanna comeback
धुरंधर ने अक्षय खन्ना को स्टारडम मिलने के बाद लव लाइफ की हो रही चर्चा(फोटो- सोशल मीडिया)
google news

Charchit Chehra: 50 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना को जो अब मिल रहा है, शायद उन्हें दशकों से यही चाहिए था और इसके पीछे फिल्म धुरंधर और उनका किरदार है. हर जगह जितनी चर्चा फिल्म और फिल्म के लीड हीरो की नहीं हो रही उससे कही ज्यादा अक्षय खन्ना की हो रही है. चंद मिनट की अक्षय की एंट्री बॉक्स आफिस पर वो धमाका कर गई, जो 1997 से अब तक उनकी दर्जनों फिल्म नहीं कर सकी. रेगिस्तान में काले कुरते पायजामे, काले चश्मे और गैंगस्टर वाले एटिट्यूड के साथ अक्षय का अंदाज जबरदस्त वायरल है. इस सीन की वजह से बहरीन के रैप ट्रैक FA9LA की लोकप्रियता भी रातों-रात बढ़ गई और फैंस और क्रिटिक्स दोनों ही उनके रहमान डकैत वाले कैरेक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.