65 साल में 400 से ज्यादा हादसे, काफी पहले ही रिटायर हो जाने वाला मिग-21 आखिरकार अब ले रहा विदाई, आगे वायु सेना का ये है प्लान
1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ मिग-21, कई ऐतिहासिक लड़ाइयों और ऑपरेशनों का हिस्सा रहा है. साल 1965 और 1971 की जंग हो, कारगिल युद्ध या फिर 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक.
ADVERTISEMENT

MIG-21
भारतीय वायुसेना का सबसे पुराना और एक वक्त पर सबसे भरोसेमंद माना जाने वाला फाइटर जेट मिग-21 (MiG-21) अब हमेशा के लिए आसमान को अलविदा कहने जा रहा है. 9 सितंबर को चंडीगढ़ एयरबेस पर इसकी विदाई के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां 23 स्क्वाड्रन (पैंथर्स) इस ऐतिहासिक विमान को आखिरी सलामी देंगे.