यहां किराए पर मिलती हैं 'दादियां', इमोश्नल सपोर्ट से लेकर खाना बनाने तक करती है मदद, एक घंटे के लिए देने होते हैं 1900 रुपये!
जापान में ‘ओके ग्रैंडमा’ नाम की सेवा के तहत लोग 60 साल से ज्यादा उम्र की दादियों को एक घंटे के लिए 1900 रुपये में किराए पर बुला सकते हैं. ये दादियां सलाह देने, घरेलू कामों में मदद करने और भावनात्मक सहारा देने जैसे काम करती हैं.
ADVERTISEMENT

जरूरतमंदों को यहां किराये पर दादी मां उपलब्ध करा रही एक कंपनी (Photo - AI Generated)
क्या आपने कभी सोचा है कि जब आपको किसी मुश्किल घड़ी में दिल से सलाह की ज़रूरत हो, तो कोई ऐसा हो जो आपकी बात सुने, आपको समझे और अपने अनुभव से आपको रास्ता दिखाए? जापान में अब ये मुमकिन है, वो भी एक घंटे के किराये पर.