मुंबई एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी घोषित...उतारा गया स्पाइसजेट का विमान, टेकऑफ के दौरान खुलकर अलग हो गया था पहिया
गुजरात के कांडला से मुंबई आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया. टेकऑफ के दौरान टायर रनवे पर गिरने के बावजूद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. सभी 75 यात्री सुरक्षित, जांच शुरू.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सोशल मीडिया से.
मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इमर्जेंसी घोषित कर एक स्पाइसजेट विमान की सेफ लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी 75 यात्री सुरक्षित हैं. टेकऑफ के समय विमान का एक पहिया खुलकर अलग हो गया. ये पहिया रन-वे पर पाया गया. इधर पायलट ने बावजूद इसके उड़ान जारी रखा और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमर्जेंसी घोषित कर विमान की लैंडिंग कराई गई.