रूस-चीन भड़के, अर्जेंटीना-कनाडा समर्थन में, वेनेजुएला पर अमेरिकी अटैक के बाद दो खेमों में बंटी दुनिया, किसने क्या कहा?

अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. रूस, चीन और ब्राजील ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया है, जबकि फ्रांस और अर्जेंटीना ने इसका समर्थन किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Venezuela Crisis: वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर अमेरिका द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है. इस घटना के बाद वैश्विक राजनीति में उबाल आ गया है और दुनिया के देश समर्थन और विरोध के दो गुटों में बंट गए हैं. कई देशों ने इसे संप्रभुता पर हमला बताया तो कुछ नेताओं ने इसे तानाशाही के अंत की शुरुआत कहा.