महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे ब्रदर्स आए साथ, राजनीति में सियासी हलचल, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे ने नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया. इससे अब सियासी हलचल तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे ब्रदर्स का बड़ा राजनीतिक ऐलान
BMC Election News: बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है. इस गठबंधन को इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि इसके साथ ही लंबे समय बाद ठाकरे परिवार के दोनों प्रमुख चेहरे एक साथ राजनीतिक मंच पर नजर आए. इस मौके पर मुंबई के दादर स्थित शिवसेना भवन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और संजय राउत मौजूद रहे. खास बात यह रही कि राज ठाकरे करीब 20 साल बाद शिवसेना भवन पहुंचे, जो अपने आप में एक राजनीतिक संकेत माना जा रहा है.