12 से ज्यादा फोन,16 सिम और रेकी की वीडियो...दिल्ली पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु से 8 संदिग्धों को दबोचा गया है. ये आरोपी देश के प्रमुख शहरों में हमले की साजिश रच रहे थे. पकड़े गए संदिग्धों में 7 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi police special cell action
Delhi police special cell action
google news

Delhi police special cell action: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों को दहलाने की एक बड़ी साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है. पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों से कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा था. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं.