प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए अधीर रंजन जॉइन करेंगे बीजेपी? जानिए क्यों हो रही इस बात की चर्चा
अधीर रंजन चौधरी की राजनीति में खेल हो रहा है. राजनीति चौपट होने के कगार पर है. सबसे लेटेस्ट तगड़ा झटका ये कि अधीर रंजन बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं रहे. हटाने की खबर भी नहीं दी गई. अब चर्चा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Congress: 2024 के चुनाव से पहले संसद और कांग्रेस में अधीर रंजन चौधरी का जलवा हुआ करता था. कांग्रेस को विपक्ष का नेता पद नहीं मिला . राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल को लीड करने को राजी नहीं थे. तब अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाया गया था. विपक्ष के नेता वाला रोल अधीर रंजन ही निभाते थे. तब अधीर रंजन 2019 जैसे मुश्किल चुनाव में भी बंगाल से जीतकर लोकसभा सांसद बने थे. संसद के अंदर और बाहर अधीर रंजन कांग्रेस का बड़ा चेहरा और मुखर आवाज थे लेकिन 2024 के चुनाव में ममता बनर्जी ने ऐसा दांव चला कि अधीर रंजन चुनाव हार गए.
