भारत-पाक मैच पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, BJP-RSS पर साधा निशाना, UP और असम के CM से पूछे सवाल!

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और आरएसएस पर देशभक्ति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. ओवैसी ने यूपी और असम के सीएम समेत बीजेपी नेताओं से तीखे सवाल किए हैं.

ADVERTISEMENT

भारत-पाक मैच पर भड़के AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी (File Photo: ITG)
भारत-पाक मैच पर भड़के AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी (File Photo: ITG)
Google CTA

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. ओवैसी ने बीजेपी और आरएसएस पर देशभक्ति के नाम पर राजनीति करने और पैसे के लिए देश के सम्मान से समझौता करने का आरोप लगाया. उन्होंने बीजेपी नेताओं से पूछा कि अगर उनके अपने परिवार के साथ ऐसा हुआ होता तो क्या वे तब भी पाकिस्तान से मैच खेलते? ओवैसी ने कहा कि ये उन शहीद हुए नागरिकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है.