चुनाव आयोग ने मान ली राहुल गांधी की बात? 10 सितंबर को ECI की अहम बैठक, देशभर में SIR प्रक्रिया लागू करने पर होगा मंथन

चुनाव आयोग 10 सितंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के अनुसार बैठक में SIR प्रक्रिया को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने और वोटर लिस्ट से जुड़ी खामियों पर मंथन किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
Google CTA

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लगातार आरोपों के अब भारतीय चुनाव आयोग (ECI) 10 सितंबर को एक बेहद अहम बैठक करने जा रहा है. माना जा रहा है बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने पर चर्चा हो सकती है. बता दें कि अभी तक बिहार में 11 दस्तावेजों को मान्यता दी गई थी, लेकिन माना जा रहा है कि आयोग अब नए दस्तावेजों के विकल्पों पर विचार कर रहा है. ऐसे अब सवाल उठ रहे हैं क्या ये राहुल गांधी के 'एटम बम' का असर है? आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.