एक लाख कैश, नौकरी में 50% नियुक्तियां... कांग्रेस ने 'नारी न्याय' में महिलाओं के लिए दी ये 5 गारंटी

कांग्रेस ने ये गारंटी स्कीम शेयर करते हुए लिखा कि, हमें ये कहने की जरूरत नहीं है कि, हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते. हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress 'Women's Justice': कांग्रेस पार्टी ने आज देश की महिलाओं के लिए 'नारी न्याय' के तहत पांच गारंटियों की घोषणा कर दी है. इस न्याय गारंटियों के तहत कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को अपने पाले में करने की तैयारी में है. आपको बता दें कि, पार्टी ने बीते दिनों देश के युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और नौकरी के अवसरों में कमी की समस्या का समाधान के तौर पर 'युवा न्याय' गारंटी पेश किया था. इस गारंटी की सबसे प्रमुख बाते ये थी कि, इसके तहत बेरोजगार युवा को एक लाख रुपए की सहायता और पहली पक्की नौकरी का वादा किया गया है. आइए आपको बताते हैं कांग्रेस के महिलाओं के लिए जारी किये गए 'नारी न्याय' में आखिर क्या है खास.