महंगाई पर सरकार का दीवाली बोनस, 27.50 रुपये में भारत आटा
भारत आटा की खासियत ये है कि बाजार में मिल रहे ब्रांडेड आटे के मुकाबले इसकी कीमत लगभग आधी रखी गई है. सिर्फ 27 रुपये 50 पैसे किलो मिलेगा भारत आटा.
ADVERTISEMENT

केंद्र सरकार ने अपनी एक स्कीम और लॉन्च की है भारत आटा, यह प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दौरे के एक दिन बाद आया है, जहां उन्होंने फ्री राशन स्कीम को और पांच साल बढ़ाने का ऐलान किया है.
न्यूज तकः बहुत पुरानी कहावत है बाजार जाने पर आटे-दाल का भाव पता चलता है. अभी तो चलिए चुनाव है तो आटे, दाल, प्याज की बात हो रही है. लेकिन, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने अरसे से मोदी सरकार में महंगाई को बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है. सिलेंडर, दाल, तेल, प्याज वैसे भी किचन में पड़े रहने वाले सबसे बड़े पॉलिटिकल औजार हैं जो अक्सर चुनाव के वक्त सरकार पर चलाने के लिए किचन से बाहर सड़क पर रखे जाते हैं. मध्य प्रदेश में चुनावी रैली करते हुए प्रियंका गांधी ने सरकार को प्याज को लेकर खूब सुनाया.