'पार्टी के भीतर काफी स्लीपर सेल एक्टिव हैं...', CWC बैठक में दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस में मचा घमासान, कांग्रेस में हलचल
CWC बैठक में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस संगठन की कमजोरी और पार्टी में 'स्लीपर सेल' होने का मुद्दा उठाकर हलचल मचा दी, साथ ही RSS-BJP की संगठनात्मक ताकत की तारीफ भी की. उनके बयान पर कांग्रेस में असहजता दिखी तो वहीं बीजेपी ने इसे राहुल गांधी के नेतृत्व पर खुला हमला बताते हुए पलटवार किया.
ADVERTISEMENT

CWC मीटिंग में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में ‘स्लीपर सेल’ का मुद्दा उठाया. (File Photo)
शनिवार यानी 27 दिसंबर को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक उस वक्त चर्चा में आ गई जब राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पार्टी के संगठन पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया. बैठक का एजेंडा भले ही 5 जनवरी से MNREGA को खत्म किए जाने के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करना था, लेकिन दिग्विजय सिंह की बातों ने माहौल ही बदल दिया.
