डीके शिवकुमार की रडार पर आए सिद्धारमैया के बेटे, मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर दिया बड़ा बयान!

Karnataka politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष फिर उभर आया है. सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान ने राजनीतिक भूचाल मचा दिया है. उन्होंने सतीश जारकीहोली को सिद्धारमैया का वारिस बताया है. अब इससे डीके खेमे में हलचल तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Karnataka politics
Karnataka politics
google news

Karnataka politics: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार सिद्धारमैया ही चलाते रहेंगे या इस महीने पूरे हो रहे ढाई साल के बाद डीके की ताजपोशी होगी? ये सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच बड़ी सनसनी मचा दी सिद्धारमैया के MLC बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने. यतींद्र ने इमोशनल कार्ड चलते हुए कहा कि उनके पिता पॉलिटिक्स के फाइनल स्टेज में हैं. वही 5 साल तक सीएम रहेंगे लेकिन 2028 का चुनाव नहीं लड़ेंगे. यतींद्र ने सिद्धारमैया के वारिस के तौर पर सतीश जारकीहोली का नाम लेकर बवाल मचा दिया. यतींद्र ने वही गलती कर दी जो कई विधायक, मंत्री करके पार्टी का बनाया अनुशासन तोड़कर कर चुके हैं. यतींद्र की बयानबाजी ने डीके शिवकुमार को मौका दे दिया अपनी पावर दिखाने का. यतींद्र ने जो बोला वो कर्नाटक में कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स के लिहाज से बहुत हार्ड था. एक तो उन्होंने ऐलान कर दिया कि सिद्धारमैया अपनी विरासत किसी को तो सौंपने की तैयारी में हैं. दूसरी बात ये कि डीके शिवकुमार के लिए कहीं कोई जगह नहीं बन रही. सिद्धारमैया को फौरन डैमेज कंट्रोल करने सामने आना पड़ा. यतींद्र ने बहुत कुछ वही कहा जो सिद्धारमैया कहते रहे हैं. जैसे वही सीएम बने रहेंगे. कोई ढाई साल में सीएम बदलने का फॉर्मूला नहीं है.