"चुनाव के बाद मेरे विधायक..." NDA के सीएम फेस को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान
Chirag Paswan News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA के सीएम फेस को लेकर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के बाद उनके सभी विधायक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन करेंगे. साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा और 2030 में खुद के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी जताई.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार ही होंगे एनडीए के सीएम फेस
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं काफी तेज है. महागठबंधन की ओर से सीएम फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि अब नीतीश कुमार को भाजपा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी एनडीए के सीएम चेहरे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.