लेटेस्ट ओपिनियन पोल में दक्षिण के राज्यों में कांग्रेस-INDIA को बंपर सीटें, कर्नाटक में DK का कर रहे खेल 

वैसे अब तक जितने ओपिनियन पोल हुए है उनमें कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी को 20 से 24 सीटें मिलने का अनुमान था लेकिन 30 मार्च को जारी लोक पोल के ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस 12 से 14 सीटें जीत सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

South States Opinion Poll: दक्षिण भारत में जाकर स्थानीय बोली में सलाम नमस्ते बोलना, स्थानीय पोशाक पहनना पॉलिटिकल रैलियों में आम बात है लेकिन टीवी इंटरव्यू में भी ऐसा करना थोड़ा नया है. पीएम मोदी ने हाल ही में धोती, अंगवस्त्रम पहनकर एकदम तमिल गेटअप में तमिलनाडु के रीजनल चैनल को इंटरव्यू दिया. पीएम मोदी का ऐसा करना इस बात का इशारा है कि, तमिलनाडु जैसे दक्षिण भारत के राज्य के लिए बीजेपी की चुनाव की प्लानिंग किस लेवल पर है. हालांकि इन सब के बीच आगामी लोकसभा चुनाव में दक्षिण के राज्यों के ओपिनियन पोल में अलग राजनीति का इशारा कर रहे है.