INDIA अलायंस को लेकर बदल रहे नीतीश के भी सुर! बिहार में चल क्या रहा है?

नीतीश एक तरफ INDIA अलायंस के ऐक्टिव नहीं होने को लेकर कांग्रेस को कोस रहे हैं, दूसरी तरफ बिहार की गठबंधन सरकार में खींच-तान जारी है. JDU और RJD दोनों की आपस में ही शिक्षक भर्ती पर क्रेडिट लेने की होड़ है.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar
Nitish Kumar
google news

News Tak: बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा है कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) में ज्यादा काम नहीं हो रहा है. नीतीश कुमार की ये तल्ख टिप्पणी पटना में लेफ्ट पार्टी के एक कार्यक्रम में देखने को मिली है. नीतीश ने साफ कहा कि सभी मिलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे थे लेकिन उनको (कांग्रेस को) कोई चिंता नहीं है.